ईरान की संसद के अध्यक्ष डॉक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि सीरिया के मैटर में अमरीका और ब्रिटेन की दुश्मनी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। फार्स समाचार की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर अली लारीजानी ने पवित्र शहर क़ुम में बुधवार रात को कहा कि क्षेत्रीय क्रांतियों से नुकसान उठाने के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने नए अभियान के साथ, आग और खून का नया खेल शुरू करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि यह आग उन्हें और ज़ायोनी शासन को भी चपेट में ले लेगी। डॉक्टर अली लारीजानी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में विश्व स्तर पर ईरान के विरुद्ध नए नए षड़यंत्र रचे जा रहे हैं और पश्चिमी देशों के अधिकारियों के बयानों से उनकी पस्ती का पता चलता है. उन्होंने कहा कि पश्चिम ने ईरान के खिलाफ जिस चीज़ पर ध्यान केंद्रित रखा है वह आर्थिक क्षेत्र में ईरान के खिलाफ शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियाँ हैं. इस्लामी संसद के अध्यक्ष डॉक्टर अली लारीजानी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र अपनी समझदारी, धर्म का पालन और कर्तव्य व दायित्व के निभाते हुए नवीं लोकसभा चुनाव में भरपूर तरीक़े से सम्मिलित हुआ और दुश्मनों के षड्यंत्रों के बावजूद क्रांति और इस्लाम से अपनी निष्ठा का परिचय दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता की भरपूर भागीदारी का परिणाम आप नवीं संसद के रूप में देख रहे हैं।..........166
6 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 320646
ईरान की संसद के अध्यक्ष डॉक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि सीरिया के मैटर में अमरीका और ब्रिटेन की दुश्मनी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है.........